कविता

एक कविता है

लिखते हुए ऐसा लगता है जैसे कितने हाथ मिलकर सिर्फ एक कविता लिख रहे हैं कभी कभी लगता है कि कई कविताएं हैं जो एक ही हाथ से लिखीं जा रहीं हैं यह सोचते हुए मैं यह कह सकता हूँ कि दुनिया की सारी कविताएँ ‘एक कविता है’ और सभी के सारे हाथ ‘एक हाथ’ ।