एक चलती हुई कहानी
मैं अंत में जब
बहुत चल कर थक जाऊँगा
तब लिखूंगा एक कहानी
एक चलती हुई कहानी
कहानी में वृक्ष होंगे
चलते हुए वृक्ष
कहानी में मनुष्य होंगे
लेकिन जड़वत होंगे
असहाय होंगे
और मैं चाहूंगा कि
पूरी कहानी वृक्ष अपने छाती में छुपा कर रखें
उनकी गोद में उगे
छोटे-छोटे पौधों को
लोरियाँ नहीं
यही कहानी सुनाई जाए
ताकि
वे सो जाए
बिना किसी भय के
अपनी छोटी-छोटी
जड़े फैला कर ,
मेरी चलती हुई कहानी में ।
_अशब्द