और मैं बच जाता हूँ
कभी-कभी आधुनिकता के बंद कमरे में
मुझे घुटन होने लगती है,
ये मेज पर रखा लैपटॉप
बगल में रखा मोबाइल
मुझे खाने दौड़ते हैं।
मैं सब छोड़ कर
खुली छत पर भाग जाता हूँ ,
आसमाँ में लगे चाँद तारों को
जल्दी जल्दी देखता हूँ ,
गमलों में लगे पौधों को
जल्दी जल्दी छू लेता हूँ ,
ऐसा लगता है
इन्हें देखकर
इन्हें छूकर
मैं बच जाऊँगा,
और मैं बच जाता हूँ।
_अशब्द