कविता

मैं खोजता हूँ स्वयं को

एक एक करके मैं तह पे तह लगा के यूं हूँ लिख रहा निकाल के मैं पंक्तियों में स्वयं को । दो के दो के द्वैत से संभल संभल के बीच से बचा रहा हूँ स्वयं को। लिए देह ओट मैं कि चाहता हूँ देखना निकल निकल के स्वयं को । छोड़ उस समुद्र को कि फिर उसी अथाह में बदल बदल के देह मैं खोजता हूँ स्वयं को मैं खोजता हूँ स्वयं को। _अशब्द