मैं होता तो सूख जाता
फूलों के टूटने से
पौधे सूख क्यूँ नहीं जाते?
मुरझा जाते कम से कम
मैं होता तो सूख जाता ,
अपनी खून से रंग दिया
उन्हें कोमलता दी उमंग दिया
हवाओं में हाथों को पकड़े झूमना
बारिश में पत्तों की आँचल में छुपना ,
अब फूल टूट गए हैं
पौधे तुम सूख जाओ ,
तुम हरे भरे नहीं रह सकते ,
तुम हरे भरे कैसे रह सकते हो?
मैं होता तो सूख जाता।
_अशब्द