कविता

स्त्री

जो कुछ दिख रहा है वहाँ तो स्त्री के हस्ताक्षर हैं ही किन्तु जो नहीं दिख रहा है वहां भी उनके लेख मिलेंगे खेतों में उनकी लाशें मिलेंगी बंद चारदीवारी में उनकी साँसे मिलेंगी उनकी अफ़नाहट बिस्तर सही करती होंगी उनकी दहशत कोई आँगन बुहार रही होंगी उनका शरीर किसी की भूख में छटपटाता होगा उनकी आत्मा तमाम ईश्वरों को कोस रही होंगी ।